।। जय श्री राम ।।
जो दस मिनट की मेहनत भी डिलीवरी-ऐप को सौंप दे,
जो discount के चक्कर में लोकल को त्याग दे,
जो सब्ज़ी के साथ मांगें धनिये की रेवड़ी,
वो middle class क्यों ग़ुस्से में तपता?
दो पांच दस पचास डिलीवरी-ऐप चुराए,
politician थेंगा दिखा के करोड़ों कमा जाए।
TV-news सच को ढक जाए,
तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को कमलछाप बना जाए।
कुछ चुने हुए व्यापारी देश की आधी संपत्ति जमा कर जाए ,
हर किसी से लुटता, हर किसी से पिटता,
तो फिर middle class क्यों ग़ुस्से में तपता?
ये ग़ुस्सा दिखता किसी और पर,
पर है उसकी अपनी लाचारी पर,
उसकी खुद की नासमझी पर,
आलस, मूर्खता और कायरता पर,
हर किसी से लुटता, हर किसी से पिटता,
जिसको न्याय भी मिलता और biscuit भी मिलता
middle class से बेहतर तो है कुत्ता: !!
बस इसलिए middle class ग़ुस्से में तपता।
।। जय श्री राम ।।