जूता - एक व्यंग्य कविता

(रचना: रौनक महेश्वरी) ।। जय श्री राम ।। जूता ही तो फेंका है भाई, आपने अद्भुत सोच दिखाई, अपनी ज़्यादा ताक़त से, नहीं आपने मारा हथौड़ा, मतलब आप कमज़ोर नहीं हो, न्याय की लौ को जला रखे हो… पर आप भोले भी नहीं, भले यह जूता न पड़ा हो, समझ आपको आ गया है शायद, तीखा, सटीक पड़ा जो झापड़ । यह साँप जो पल रहा है, ध्रुवीकरण जिसका फन रहा है, बढ़ वह अब खूब गया है, आपके दर तक भी, जूता उसका पहुँच गया है। अब नींद टूटेगी शायद, आँख आपकी खुलेगी शायद, चश्मे से धूल हटेगी शायद, ध्रुवीकरण का fixed match बंद करोगे अब आप शायद। मंदिर बन गया है भाई, बाहरीयों ने की खूब कमाई, उसको एक बार भूल भी जाएँ, सच का पता न लगाएँ, बुलडोज़र का मुँह तो रोको, नागरिकता से वंचित होंगे, इसका इंतज़ाम तो रोको। पर्व, उत्सव, यात्रा, मेला, इसमें खाना कौन बनाए, या दुकान कौन चलाए, इससे क्या है लेना-देना? नाम–धर्म क्यों सवाल, क्यों बने यह एक बवाल, रोड पे क्यों न पड़े नमाज़, कब क्या खाएँ यह क्यों साज़, हिन्दी–उर्दू में क्यों फ़र्क, ख़ून की है क्यों यह ठरक । यह था ध्रुवीकरण का वर्णन, लाऊँ जात–पात का कथन, पहले बताऊँ, मैं शर्मिंदा हूँ, वंचितों से सिर्फ़ हुए वचन। इनकी आबादी है जितनी, बिलकुल नहीं है इनकी कथनी, न्याय भी इनको कभी न मिलता, तंत्र की दिखती नपुंसकता। कमलछाप का और ही राग, करते इन पर मूत्र–त्याग, सबसे हद तो है एक बात, एक मृत पीड़िता को जलाया अँधेरी रात, माँ न देख पायी शक्ल, न्याय मिला न उसको सफल। इससे बड़ी शर्म की एक बात, हे न्यायाधिपति, इसको न सुन पाओगे, रात को न सो पाओगे। जघन्य अपराध है चौथा नम्बर, इससे बड़े हैं तीन हैं अम्बर। सिर्फ़ बातों में नारी–सम्मान, असलीयत है बहुत दूर, नारी रक्षा है चूर चूर। सबसे शर्म की बड़ी एक बात क्यों नारी सोचे कैसे कटे नई रात? जनरक्षक बल क्यों सिर्फ़ करे अतिविशिष्ट की सुरक्षा–व्यवस्था? तीन पुलिसकर्मी लगें एक अतिविशिष्ट की सुरक्षा के लिए, नारी–प्रतिरक्षा की इसीलिए जर्जर अवस्था। ।। जय श्री राम ।।