दीपक जिसका आधार हो ज्ञान,
संतुलन से हो निर्माण,
लाएँ निस्वार्थ विचार,
करें मौन अहंकार।
जहाँ ऐसा दीप जलता,
लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश का,
उत्सव वहीं सजता।
जब भीतर का सागर मंथित हो,
और उठे सद्गुणों की लहर,
माता लक्ष्मी खोजें वही धाम,
जहाँ हो गुणों का सागर गहर।
आपको मिले,
ज्ञान, बल, ऐश्वर्य, शक्ति, वीर्य, वैराग्य का संगम;
बने माँ का स्थिर आवास,
वहीं झरे कृपा का मधुर सुगंधम।
विद्या, दान, धन हों दृढ़म,
संस्कार बनें उपक्रम;
आपके गृह में
हो दीपावली प्रतिदिन प्रकटम्।